नया वर्ष 2022 की शुभकामना देते व नया वर्ष सबके जीवन में नव मंगल लाये इसी आशा विश्वास के साथ बाराडोली(बालसमुंद),सराईपाली,जिला महासमुंद(छत्तीसगढ़) से युवा कवि सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की बेहतरीन कविता- "हो मंगलमय यह वर्ष"

*हो मंगलमय यह वर्ष*

नव विचार नव उत्साह संग,आया है नववर्ष।
सदा जीवन में हो खुशियाँ, बना रहे उत्कर्ष।
चलो हम पढ़ें,प्रेम दया त्याग की दिव्य भाषा।
चलो हम गढ़ें,नए भारत की संकल्प  आशा।
चलो हम छोड़ें,मन से नफरत,द्वेष व निराशा।
चलो उड़ान उड़ें,मिले सपनों को नई आशा।
जीवन खुशियों से भरे,हो मंगलमय यह वर्ष।
नव विचार नव.................................1.
गर स्वप्न मन में हो मधुर,उसे सजा लो जरा।
नवरंग बिखरे जीवन में,उसका मजा लो जरा।
मधुर कंठ लिए नवोत्कर्ष का गीत गा लो जरा।
रूठा हो मीत कोई मधुर,उसको मना लो जरा।
आयी है सुहानी पल,मन में छाया है आज हर्ष।
नव विचार नव...................................2.
दुःख दर्द का अंत हो,अपना जग बने खुशहाल।
नवप्रभात किरण लिए,करे देश अपना कमाल।
कदम कदम में खुशियाँ मिले,जीवन हो खुशहाल।
मिटे मन का अंधकार मधुर,शुभ हो नया साल।
भेज रहा हूँ शुभकामनाएं, करें स्वीकार सहर्ष।
नव विचार नव..................................3.

*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.)
पिन- 493558
मोब.- 8103535652 , 9644035652
ईमेल- sldmadhur13@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर बाराडोली,सराईपाली जिला- महासमुंद(छत्तीसगढ़) से रचनाकार सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की रचना- चलो मकर संक्रांति मनाएँ

बेमौसम बारिश से परेशान किसान के दुख दर्द को बयाँ करती बाराडोली (बालसमुंद) सराईपाली, जिला-महासमुंद(छत्तीसगढ़) से कवि सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की कविता- जगाना है पूरा हिंदुस्तान

बाराडोली,सराईपाली, जिला- महासमुंद(छत्तीसगढ़)से रचनाकार सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की अतुकांत कविता- अपना कौन पराया कौन