तिरंगा झंडा के सम्मान में सराईपाली जिला- महासमुंद(छत्तीसगढ़) से सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की रचना- देश का प्यारा झंडा- तिरंगा

*देश का प्यारा झंडा- तिरंगा*

महज एक झंडा ही नहीं,है देश की पहचान तिरंगा।
तीन रंगों का प्यारा झंडा,देश की है शान तिरंगा।
नील गगन में उड़ता है,भारत का सम्मान तिरंगा।
नित आगे बढ़ना सिखाए,हम सबका अभिमान तिरंगा।
देश की शान,हर हिंदुस्तानी की है धड़कन।
अपने परवाज से,झूमता है ये अनंत गगन।
रग रग में बसता,सारा जग में करता रोशन।
दामन पे लहराता रहे,है तिरंगा तुझे नमन।
भारत माँ के स्वाभिमान का प्रतीक है शान तिरंगा।
महज एक झंडा.........................1
राष्ट्र पर्व या सरहद पर जीत,तिरंगा शान से लहराता।
देश की आन बान शान तिरंगा,नील गगन में फहराता।
जीवन में सदा ऊँचा उठो, ये तिरंगा हमें सिखलाता।
वीरों की शहादत याद दिलाता,देखो शान से लहराता।
नमन है तुम्हें वीरों की शहादत को देता पहचान तिरंगा।
महज एक झंडा.........................2
रंग केसरिया वीरता साहस का पाठ पढ़ाता है।
हरा रंग धरती की हरियाली बढ़ा मान बढ़ाता है।
रंग श्वेत अमन- चैन शांति हृदय में फैलाता है।
अशोक चक्र नित गतिमान होने सिखलाता है।
एकता संपन्नता की मिसाल 24 दल कराता ज्ञान तिरंगा।
महज एक झंडा..............................3

*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.)
मोब.- 8103535652
          9644035652
ईमेल- sldmadhur13@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर बाराडोली,सराईपाली जिला- महासमुंद(छत्तीसगढ़) से रचनाकार सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की रचना- चलो मकर संक्रांति मनाएँ

बेमौसम बारिश से परेशान किसान के दुख दर्द को बयाँ करती बाराडोली (बालसमुंद) सराईपाली, जिला-महासमुंद(छत्तीसगढ़) से कवि सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की कविता- जगाना है पूरा हिंदुस्तान

बाराडोली,सराईपाली, जिला- महासमुंद(छत्तीसगढ़)से रचनाकार सुन्दर लाल डडसेना"मधुर" की अतुकांत कविता- अपना कौन पराया कौन