ओलंपिक2020 में भारत को मिले पहले स्वर्ण पदक पर सराईपाली, जिला- महासमुंद(छत्तीसगढ़) से सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"की रचना- स्वर्णिम भाला
*स्वर्णिम भाला*
भाला फेंक दूर तक,रच दिया एक इतिहास।
हताश निराश मन में,जो भर दिया विश्वास।
नए युग का आरंभ,हुआ ओलंपिक खास।
नीरज ने पूरा किया,मन की दबी हुई आस।1
13 साल का सूखा छोड़,आया स्वर्ण अब झोली।
2008 में जो चला था,अभिनव बिंद्रा की गोली।
फेंक दिया सत्यासी,विरोधियों का भाला डोली।
पूर्ण हुआ सपना,बोल रहे जयघोष की बोली।2
भारत में जय घोष है,नाम बस छाया नीरज।
खेला तुमने अद्भुत ,तनिक न खोया धीरज।
हम सभी को नाज है,जो कीर्ति यश फैलाया।
इसी आश विश्वास से,अब बनेगें हजारों नीरज।3
*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.)
मोब.- 8103535652
9644035652
Comments
Post a Comment